आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Delhi North Block Fire: नॉर्थ ब्लॉक की छत से उठा घना धुआं, 6 दमकल गाड़ियां पहुंचीं, आग पर पाया गया काबूRahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां टकराईं, राहुल गांधी सुरक्षित; जांच के लिए SIT गठितDelhi Yamuna Safari: दिल्ली में यमुना पर चलेगा क्रूज, ₹500 में मिलेगी रिवर सफारी की सैर, जानें रूट और टाइमिंगDelhi Building Collapse: हर्ष विहार में निर्माणाधीन इमारत ढही, पिता-पुत्र की मौत, मलबे में फंसे एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारीDelhi Ramlila Gate Accident: दिल्ली में रामलीला के गेट से टकराकर दूसरा व्यक्ति घायल, हनुमंत रामलीला के गेटों की सुरक्षा पर सवालDelhi Bank Loan Fraud: दिल्ली में 26 लाख का बैंक लोन दिलाने के नाम पर महिला से 29,500 रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तारDelhi Saudi Riyal Fraud: दिल्ली में सऊदी रियाल बदलने के नाम पर 2 लाख की ठगी, 500 CCTV कैमरों की जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार
देश-विदेश

Baghpat Accident: बागपत में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल

पढ़ने के विकल्प

Baghpat Accident: बागपत में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल

बागपत: यूपी के बागपत जिले के गौना गांव में ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों के लिए देर रात दर्दनाक हादसा पेश आया। चार मजदूर काम के दौरान मलबे में दब गए, जब भट्टे की ग्रिड दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय मजदूर ट्रक में ईंट भर रहे थे। अचानक दीवार का एक बड़ा हिस्सा गिर गया और उसके नीचे खड़े मजदूर मलबे में दब गए। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच आसपास के लोग मौके पर दौड़े और मलबा हटाने में जुट गए।

सूचना मिलते ही चांदीनगर थाना पुलिस और फायर टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे चारों लोगों को निकाला गया। मृतक मजदूरों की पहचान मुनीम और एक अन्य मजदूर के रूप में हुई है। घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। यह देखा जा रहा है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं। हादसे के बाद भट्टे पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में डर और दहशत फैल गई।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *