आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Delhi North Block Fire: नॉर्थ ब्लॉक की छत से उठा घना धुआं, 6 दमकल गाड़ियां पहुंचीं, आग पर पाया गया काबूRahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां टकराईं, राहुल गांधी सुरक्षित; जांच के लिए SIT गठितDelhi Yamuna Safari: दिल्ली में यमुना पर चलेगा क्रूज, ₹500 में मिलेगी रिवर सफारी की सैर, जानें रूट और टाइमिंगDelhi Building Collapse: हर्ष विहार में निर्माणाधीन इमारत ढही, पिता-पुत्र की मौत, मलबे में फंसे एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारीDelhi Ramlila Gate Accident: दिल्ली में रामलीला के गेट से टकराकर दूसरा व्यक्ति घायल, हनुमंत रामलीला के गेटों की सुरक्षा पर सवालDelhi Bank Loan Fraud: दिल्ली में 26 लाख का बैंक लोन दिलाने के नाम पर महिला से 29,500 रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तारDelhi Saudi Riyal Fraud: दिल्ली में सऊदी रियाल बदलने के नाम पर 2 लाख की ठगी, 500 CCTV कैमरों की जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार
देश-विदेश

Narendra Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया भावनाओं और संस्कारों की अभिव्यक्ति, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का किया विस्तृत वर्णन

पढ़ने के विकल्प

Narendra Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया भावनाओं और संस्कारों की अभिव्यक्ति, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का किया विस्तृत वर्णन

गुजरात के दाहोद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने तीनों सेनाओं को पूरी छूट दी और भारतीय सैनिकों ने ऐसे साहसिक कार्य किए, जो विश्व ने दशकों में नहीं देखे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने सीमा पार चल रहे नौ बड़े आतंकी शिविरों की पहचान की, उनकी पुष्टि की और 6 मई की रात को मात्र 22 मिनट में उन ठिकानों को धूल चटा दिया। पीएम मोदी ने यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 22 अप्रैल को की गई नृशंस घटनाओं के जवाब में की गई और इसे 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के लिए अहम कदम बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “ये क्षेत्र मां भारती की, मानवता की रक्षा के लिए हमारे तप और त्याग को दर्शाता है। आतंकवाद को पनाह देने वालों ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना इतना मुश्किल होगा।” उन्होंने अपनी बात को भावुकता के साथ रखा और बताया कि अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने की कोशिश करता है, तो उसका भी मिटना निश्चित है। इसी भावना के तहत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि भारतीय संस्कारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति करार दिया।

पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर भी सख्त हमला किया और कहा कि विभाजन के बाद जिस देश का जन्म हुआ, उसका एकमात्र उद्देश्य भारत का विरोध करना, उससे नफरत करना और उसे नुकसान पहुंचाना था। इसके विपरीत भारत का लक्ष्य गरीबी हटाना, आर्थिक मजबूती हासिल करना और एक विकसित राष्ट्र बनना रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकसित भारत का सपना केवल एक मजबूत सेना और सशक्त अर्थव्यवस्था के साथ ही पूरा हो सकता है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को उनके दुस्साहस पर मुंहतोड़ जवाब दिया और आतंकवादियों को उनके घातक खेल के लिए करारा जवाब दिया। उन्होंने इस कार्रवाई को देश की एकता, सुरक्षा और सम्मान के लिए एक निर्णायक कदम बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संबोधन न केवल देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना बल्कि यह साफ संदेश भी दिया कि भारत आतंकवाद और उसकी जड़ें खत्म करने के लिए सशक्त और तैयार है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह संदेश गया कि देश की संप्रभुता और सम्मान पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *