आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली की राजनीति में होगी प्रमोद सावंत की एंट्री? जानें क्या बोले गोवा के सीएम

प्रमोद सावंत
दिल्ली की राजनीति में होगी प्रमोद सावंत की एंट्री? जानें क्या बोले गोवा के सीएम
पढ़ने के विकल्प

Pramod Sawant In Ideas of India Summit 2025: एबीपी नेटवर्क के खास कार्यक्रम आइडियाज ऑफ इंडिया शिखर सम्मेलन 2025 में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज शुक्रवार (21 फरवरी, 2025) को शिरकत की. इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या वो दिल्ली राजनीति में आना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि गोवा एक छोटी जगह है और वो वहीं खुश हैं.

पूर्व रक्षा मंत्री और बीजेपी के दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के दिल्ली की राजनीति में आने पर सीएम सावंत ने कहा कि वो एक बहुत बड़े नेता थे. गोवा जैसे छोटे राज्य का नेतृत्व करना मेरे लिए गौरव की बात है. अभी भी राज्य में विकास करना बाकी है.

गोवा में विकास को लेकर क्या बोले सीएम सावंत?

उन्होंने कहा, ‘गोवा के अंदर पिछले 10 सालों पर बहुत काम हुआ और विकास हुआ. पिछले पांच सालों में गोवा में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत काम हुआ है. गोवा खुद में एक ब्रांड है और उसे किसी इंटरनेशनल ब्रांड की जरूरत नहीं है.’ प्रमोद सावंत ने आगे कहा, ‘लोगों को लगता था कि गोवा के अंदर सिर्फ समंदर और चर्च हैं. मुझसे पूछा जाता था कि गोवा के अंदर मंदिर नहीं हैं क्या? मैं उनसे कहता था कि गोवा में 70 प्रतिशत आबादी हिंदू है और हमारे यहां ऐतिहासिक मंदिर हैं. अब जब लोग गोवा घूमने आते हैं तो लोग चर्च के साथ-साथ मंदिर भी घूमने जाते हैं.’

 

प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर क्या बोले गोवा के सीएम?

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं भी महाकुंभ में अमृत स्नान करके आया हूं. 50 करोड़ से ज्यादा लोग वहां स्नान कर चुके हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहतर व्यवस्था की है और इसके बावजूद कुछ दुखद घटना हुई वो नहीं होनी चाहिए थी. विपक्ष के जो लोग वहां नहीं गए उन्हें कैसे पता कि क्या व्यवस्था है. अभी भी कुछ दिन बचे हैं, जाएं और स्नान करके आएं.’ वहीं, ममता बनर्जी के मृत्यु कुंभ वाली टिप्पणी को लेकर गोवा सीएम ने कहा कि ये उनकी अपनी राय है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *