आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
क्राइम

सोशल मीडिया पर बिक रहे महाकुंभ में महिलाओं के नहाने के वीडियो-फोटो, अब DIG ने लिया बड़ा एक्शन

महाकुंभ
सोशल मीडिया पर बिक रहे महाकुंभ में महिलाओं के नहाने के वीडियो-फोटो, अब DIG ने लिया बड़ा एक्शन
पढ़ने के विकल्प

Maha Kumbh 2025 News: प्रयागराज महाकुंभ में जहां एक तरफ भीड़ और ट्रैफिक की खबरें सामने आईं तो वहीं एक खबर ऐसी सामने आई जिसे सुनकर हर कोई हैरान है.  संगम पर स्नान कर रही और कपड़े बदल रही महिलाओं के फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया व टेलीग्राम पर अपलोड और बेचने का मामला सामने आया है. जिस पर अब डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने एक्शन लिया है

महाकुंभ में महिला स्नानार्थियों के अमर्यादित वीडियो और फोटो बनाकर बेचने के मामले में पुलिस एक्शन में है. महाकुंभ पुलिस ने मामले में 13 एफआईआर दर्ज करते हुए 113 लोगों को चिन्हित किया है. डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा है कि जिन लोगों ने भी यह हरकत की है, उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साइबर क्राइम की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं. इस रैकेट से जुड़े हर शख्स को चिन्हित किया जा रहा है. डीआईजी महाकुंभ ने कहा कि जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, वह न सिर्फ अमर्यादित है बल्कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधिक साजिश है, जिसको कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

वहीं पुलिस के बयान के अनुसार सोशल मीडिया निगरानी टीम ने पाया कि कुछ सोशल मीडिया मंच पर कुंभ मेले में महिलाओं के स्नान और कपड़े बदलने के वीडियो अपलोड कर रहे थे, जो उनकी निजता और गरिमा का स्पष्ट उल्लंघन है. इसके बाद कोतवाली कुंभ मेला थाने में मामले दर्ज किए गए और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस ने कहा पहली बार, 17 फरवरी को महिला तीर्थयात्रियों के अनुचित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने कहा कि उन्होंने अकाउंट संचालक की पहचान के लिए मेटा से जानकारी मांगी है और विवरण प्राप्त होने के बाद गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *