आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

भारतीय चुनाव में विदेशी दखल मांगी’, ट्रंप के दावे पर बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा

राहुल गांधी
भारतीय चुनाव में विदेशी दखल मांगी', ट्रंप के दावे पर बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा
पढ़ने के विकल्प

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोकसभा सांसद ग्लोबल नेटवर्क के साथ मिलकर भारत के हितों को कमजोर कर रहे हैं. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन पर भारत के चुनावों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर के आवंटन के मकसद पर सवाल उठाया. मियामी में FII प्राथमिकता शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “हमें भारत में मतदान पर 21 मिलियन डॉलर खर्च करने की क्या जरूरत है? मुझे लगता है कि वे किसी और को चुनने की कोशिश कर रहे थे. हमें भारत सरकार को बताना होगा… यह एक बड़ी सफलता है.”

ट्रंप के बयान का जिक्र करते हुए बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारत के मामलों में विदेशी हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे. अमित मालवीय ने राहुल गांधी का 2023 में लंदन में दिये एक इंटव्यू का वीडियो सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मार्च 2023 में राहुल गांधी लंदन में थे और विदेशी ताकतों अमेरिका से लेकर यूरोप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आग्रह कर रहे थे.”

अमित मालवीय ने कहा, “राहुल गांधी ने भारत के रणनीतिक और जियो जियोपॉलिटिकल हितों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे ग्लोबल नेटवर्क के साथ खुद को जोड़ लिया है, जो विदेशी एजेंसियों के लिए एक लिंक की तरह काम कर रहा है. अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि वास्तव में भारतीय चुनाव को प्रभावित करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा किसी और को स्थापित करने का प्रयास किया गया था.”

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *