आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली के मोती नगर में सनसनीखेज वारदात, मामूली सी बात पर चाकू मारकर दुकानदार की हत्या

दिल्ली के मोती नगर
दिल्ली के मोती नगर में सनसनीखेज वारदात, मामूली सी बात पर चाकू मारकर दुकानदार की हत्या
पढ़ने के विकल्प

Delhi Crime: दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना 27 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे की है, जब पीड़ित इक़बाल अपने भतीजे अब्दुल मोबिन के साथ अपनी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर था.

आरोपियों ने सिर्फ इसलिए चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी क्योंकि उसने अपनी दुकान के पास रात के वक्त घूम रहे उन दोनों युवकों को वहां से जाने के लिए कहा था. बस यही बात उन्हें नागवार गुजरी और उन्होंने इकबाल की जान ले ली. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं.

पीसीआर कॉल से मिली थी शख्स को चाकू मारे जाने की जानकारी

पश्चिमी दिल्ली DCP विचित्र वीर के अनुसार, 27 अक्टूबर को पीसीआर कॉल से मोती नगर थाना पुलिस को चारा मंडी में शॉप नंबर 11 के सामने एक शख्स को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित  शख्स को अस्पताल ले जाये जाने का पता चला, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इक़बाल उत्तम नगर के मनसा राम पार्क इलाके का रहने वाला था और मोती नगर थाना इलाके के जखीरा स्थित चारा मंडी में मोबाइल रिपेयरिंग करने की दुकान चलाता था. घटना वाली रात उसकी दुकान के बाहर दो युवक खड़े थे, जिन्हें इक़बाल ने वहां से जाने के लिए कहा. इस पर दोनों युवकों ने इक़बाल से बहस करनी शुरू कर दी और उसे कई बार चाकू मार दिया. जब इक़बाल मदद के लिए चिल्लाया, तो उसका भतीजा अब्दुल मोबिन और एक पड़ोसी शमशुद्दीन इकबाल के पास पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए थे. दोनों उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया. पूछताछ और जांच में दोनों आरोपियों के नाबालिग होने का पता चला. पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी पहले भी इक़बाल की दुकान के पास खड़े होते थे, जिस पर इक़बाल ने उन्हें कई बार टोका था. इसी कारण से आरोपी इक़बाल से नाराज थे.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *