धवन-कार्तिक से स्मिथ-टेलर तक, नीलामी में मोटी रकम में बिके ये दिग्गज; जानें किस खिलाड़ी को मिली कितनी रकम

0

Legends League Cricket 2024 Auction List Of Sold Players In LLC Auction Shikhar Dhawan Dinesh Karthik धवन-कार्तिक से स्मिथ-टेलर तक, नीलामी में मोटी रकम में बिके ये दिग्गज; जानें किस खिलाड़ी को मिली कितनी रकम

 

Legends League Cricket 2024 Auction Sold Players List: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 20 सितंबर को शुरू होगी, जिसके लिए गुरुवार, 29 अगस्त को ऑक्शन करवाया गया. यह लीग का तीसरा संस्करण होने वाला है, जिसमें कुल 6 टीम आमने-सामने होंगी. यह ऑक्शन नई दिल्ली में करवाया गया, जिसमें कई नामी खिलाड़ी शामिल रहे. बता दें कि इसमें दिनेश कार्तिक, शिखर धवन से लेकर हाशिम आमला जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल रहे. तो चलिए जानते हैं ऑक्शन में कौन से खिलाड़ी शामिल रहे और उनपर कितने रुपये की बोली लगी.

याद दिला दें कि शिखर धवन ने कुछ दिन पहले ही रिटायरमेंट ली थी. वहीं दिनेश कार्तिक ने भी जून महीने में संन्यास लेने के बाद हाल ही में लीजेंड्स क्रिकेट लीग ज्वाइन करने का निर्णय लिया था. यह तय हो चुका है कि शिखर धवन और दिनेश कार्तिक इस लीग का हिस्सा हैं. हालांकि, ये जानकारी नहीं आई है कि इन्हें कितने रुपये में खरीदा गया है.

लीजेंड्स लीग क्रिकेट ऑक्शन: सोल्ड खिलाड़ियों कि लिस्ट

साउथर्न

एल्टन चिगुंबरा – 25 लाख

हैमिल्टन मसाकाद्जा – 23.28 लाख

पवन नेगी – 40 लाख

जीवन मेंडिस – 15.6 लाख

सुरंगा लकमल – 34 लाख

श्रीवत्स गोस्वामी – 17 लाख

हामिद हसन – 21 लाख

नाथन कूल्टर नाइल – 42 लाख

हैदराबाद

सैमिउल्लाह शिनवारी – 18.595 लाख

जॉर्ज वर्कर – 15.5 लाख

इसुरु उडाना – 62 लाख

रिकी क्लार्क – 38 लाख

स्टुअर्ट बिनी – 40 लाख

जसकरन मलहोत्रा – 10.50 लाख

चैडविक वाल्टन – 60 लाख

बिपुल शर्मा – 17 लाख

कैपिटल्स

ड्वेन स्मिथ – 47.36 लाख

कॉलिन डी ग्रैंडहोम – 32.36 लाख

नमन ओझा – 40 लाख

धवल कुलकर्णी – 50 लाख

क्रिस मपोफू – 40 लाख

ओडिशा

केविन ओ’ब्रायन – 29.17 लाख

रॉस टेलर – 50.34 लाख

विनय कुमार – 33 लाख

रिचर्ड लीवाइ – 17 लाख

दिलशान मुनावीरा – 15.5 लाख

शहबाज नदीम – 35 लाख

फिडेल एडवर्ड्स – 29 लाख

बेन लॉफलिन – 23 लाख

मनिपाल

शेल्डन कॉटरेल – 33.56 लाख

डैन क्रिश्चियन – 56.95 लाख

एंजेलो परेरा – 41 लाख

मनोज तिवारी – 15 लाख

असेला गुनारत्ने – 36 लाख

सोलोमन मायर – 38 लाख

अनुरीत सिंह – 27 लाख

अबू नेचिम – 19 लाख

अमित वर्मा – 26 लाख

गुजरात

लियाम प्लंकेट – 41.56 लाख

मोर्ने वैन विक – 29.29 लाख

लेंडल सिमंस – 37.5 लाख

असगर अफगान – 33.17 लाख

जेरोम टेलर – 36.17 लाख

पारस खड़का – 12.58 लाख

सेक्कुगे प्रसन्ना – 22.78 लाख

कमाउ लेवरॉक – 11 लाख

साइब्रांड – 15 लाख

Leave A Reply

Your email address will not be published.