आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Manusmriti Debate: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मनुस्मृति को अपरिवर्तनीय बताया, काशी विद्वत परिषद की बैठक में पंचांग की विसंगतियों पर भी मंथनTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना
ताज़ा खबर

Mehbooba Mufti: जेके पुल‍िस के शहीद हेड कांस्‍टेबल के पर‍िवार से म‍िली पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती

Mehbooba Mufti: जेके पुल‍िस के शहीद हेड कांस्‍टेबल के पर‍िवार से म‍िली पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती
Mehbooba Mufti: जेके पुल‍िस के शहीद हेड कांस्‍टेबल के पर‍िवार से म‍िली पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती
पढ़ने के विकल्प

Mehbooba Mufti: जेके पुल‍िस के शहीद हेड कांस्‍टेबल के पर‍िवार से म‍िली पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती

Breaking Desk | Maanas news

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती आज तंगमर्ग में शहीद पुलिसकर्मी गुलाम मोहम्मद डार के घर पहुंचीं. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. महबूबा मुफ्ती ने पुलिसकर्मी की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार के दावों को झुठलाती हैं कि कश्मीर में हालात अब सामान्य हैं. महबूबा मुफ्ती ने कहा, “क्या पुलिसकर्मी इस समाज का हिस्सा हैं और क्या उनकी हत्या स्थिति का संकेतक नहीं है.”

‘बेटी को सिविल विभाग में तुरंत नियुक्त करना चाहिए’

महबूबा ने कहा, “परिवार में अब 8 महिलाएं हैं और वह परिवार में एकमात्र पुरुष थे. सरकार को तुरंत बेटी को पुलिस में नहीं, बल्कि किसी सिविल विभाग में नियुक्त करना चाहिए.” 31 अक्टूबर को आतंकवादियों की ओर से मारे गए हेड कांस्टेबल डार के परिवार में पत्नी और 7 बेटियां हैं और वह कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति थे.

‘आने वाले द‍िनों में हेड कांस्‍टेबल की बेटी की होने वाली थी शादी’

गौरतलब है क‍ि जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल गुलाम बारामूला जिले के पट्टन में मंगलवार (31 अक्‍टूबर) की शाम अपने पैतृक गांव वेलू पहुंचे तो उनको इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह उनकी घर जाने की आखिरी यात्रा होगी. उनकी घर के बाहर अज्ञात आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

डार के भाई यूसुफ ने बताया था कि उनकी इस साल ही श्रीनगर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनाती की गई थी. आने वाले द‍िनों में उनकी बेटी की शादी होने वाली है तो उसकी तैयार‍ियों में भी लगे हुए थे.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *