Bhopal: भोपाल लव जिहाद मामला: मास्टरमाइंड फरहान के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

0

Bhopal: भोपाल लव जिहाद मामला: मास्टरमाइंड फरहान के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

भोपाल के चर्चित लव जिहाद मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार रात पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी फरहान के साथ एक शॉर्ट एनकाउंटर किया। पुलिस फरहान को दूसरे आरोपी के ठिकाने पर लेकर जा रही थी, तभी उसने मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान फरहान ने पुलिस की पिस्तौल छीनने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाया।

पिस्तौल छीनने की कोशिश के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फरहान को गोली लग गई। इसके बाद उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह मुठभेड़ अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने फरहान को एक दिन की रिमांड पर लिया था और वह उन्हें बिलकिस गंज लेकर गई थी, जहां यह घटना घटी।

यह मामला तब सामने आया जब एक युवती ने फरहान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद एक और पीड़िता सामने आई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह कोई एकल घटना नहीं, बल्कि एक पूरा गिरोह है जो सुनियोजित तरीके से हिंदू लड़कियों को निशाना बना रहा था। आरोपी पहले हिंदू नाम अपनाकर लड़कियों से दोस्ती करते, फिर प्यार और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते थे।

इन संबंधों के वीडियो बनाकर वे पीड़िताओं को ब्लैकमेल करते और उनसे अपनी सहेलियों को भी इस जाल में फंसाने का दबाव डालते थे। कई बार इन लड़कियों को अन्य लड़कों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.