आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली NCR

Delhi Encounter: पुष्प विहार में पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, दो के पैरों में लगी गोली

पढ़ने के विकल्प

Delhi Encounter: पुष्प विहार में पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, दो के पैरों में लगी गोली

पुष्प विहार इलाके में देर रात दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ और AATS टीम की बड़ी कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस एनकाउंटर में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को मौके से भागते हुए दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ राका, सोनू उर्फ अड्डू और भारत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी प्रिंस तेवतिया गैंग से जुड़े हुए हैं और इलाके में कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध बदमाश इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद स्पेशल स्टाफ और AATS टीम ने पूरे क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्धों की तलाश शुरू की।

जैसे ही पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की, उन्होंने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में राकेश और सोनू के पैरों में गोली लगी और दोनों को मौके पर ही काबू में ले लिया गया। तीसरे आरोपी भारत को पुलिस ने भागते हुए पकड़ लिया।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं।

घायल बदमाशों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से एक बाइक और कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया है। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

इस कार्रवाई में कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे, जिनमें एसआई अभिमन्यु, अमित, मनीष फोगाट, साजिद, नवदीप, एएसआई विनीत और पदम समेत अन्य स्टाफ मौजूद था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के नेटवर्क और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये गैंग इलाके में किन-किन वारदातों में शामिल रहा है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *