आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली NCR

Delhi Professor Murder Case: डीयू की सहायक प्रोफेसर डॉ. देबोस्मिता पॉल की फ्लैट में हत्या, सिर पर भारी वस्तु से हमला

पढ़ने के विकल्प

Delhi Professor Murder Case: डीयू की सहायक प्रोफेसर डॉ. देबोस्मिता पॉल की फ्लैट में हत्या, सिर पर भारी वस्तु से हमला

पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम एन्क्लेव सोसाइटी में दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. देबोस्मिता पॉल की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रोफेसर का शव उनके फ्लैट के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. देबोस्मिता पॉल दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। वर्ष 2017 में उनकी शादी हुई थी, लेकिन घरेलू विवाद के चलते वर्ष 2022 में वह अपने पति से अलग हो गई थीं। उनके पति फिलहाल बेंगलुरु में रहते हैं। अलगाव के बाद डॉ. पॉल अपनी बहन के फ्लैट में वसुंधरा एन्क्लेव में रह रही थीं।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब उनकी बड़ी बहन ने कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं होने पर चिंता जताई। बताया जा रहा है कि वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे वह न्यू अशोक नगर थाना पहुंचीं और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस शुरुआती जांच के तहत कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी थी, तभी उनकी बहन सोसाइटी पहुंच गईं। सोसाइटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मदद से फ्लैट का दरवाजा खुलवाया गया। जैसे ही फ्लैट के अंदर प्रवेश किया गया, वहां का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे के फर्श पर डॉ. देबोस्मिता पॉल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

इसके तुरंत बाद पुलिस को दोबारा सूचना दी गई। पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर एक महिला ने फोन कर सूचना दी थी कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है और शव फ्लैट के अंदर पड़ा हुआ है।

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। फोन करने वाली महिला देवरति पॉल ने अधिकारियों को बताया कि वह सुबह से लगातार अपनी बहन को कॉल कर रही थीं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। शक होने पर वह फ्लैट पहुंचीं। फ्लैट बाहर से बंद था, जिसके बाद उन्होंने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं। क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने फ्लैट की जांच की है। शुरुआती जांच में जबरन प्रवेश और संघर्ष के संकेत मिलने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी संदिग्ध के नाम का खुलासा नहीं किया है।

जांच अधिकारी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं और प्रोफेसर के कॉल रिकॉर्ड, निजी संबंधों और हालिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच जारी है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों में भी इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *