आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली NCR

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शॉर्प शूटर्स का किया एनकाउंटर, बुलेटप्रूफ जैकेट से बची सिपाही की जान

पढ़ने के विकल्प

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शॉर्प शूटर्स का किया एनकाउंटर, बुलेटप्रूफ जैकेट से बची सिपाही की जान

दिल्ली में बुधवार देर रात पुलिस और कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शॉर्प शूटर्स के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स टीम ने गैंग से जुड़े दो शॉर्प शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल भी गोली की चपेट में आया, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उसकी जान बच गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पश्चिम विहार और वेस्ट विनोद नगर इलाके में हुई फायरिंग और रंगदारी की वारदातों में शामिल थे, जिनमें पश्चिम विहार स्थित आर के फिटनेस जिम और वेस्ट विनोद नगर के एक बिजनेसमैन को निशाना बनाया गया था। इन घटनाओं के बाद से ही

दिल्ली पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई थीं। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश हिरणकी मोड़ के पास आने वाले हैं, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया। जैसे ही दोनों बदमाश वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने मौके से दबोच लिया।

घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दूसरे आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दिल्ली में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा और मामले में आगे की जांच जारी है।

 

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *