आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Abhishek Sharma Records: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 38 गेंदों में 113 रन ठोककर टी20 में बनाए कई रिकॉर्डGaighata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल में 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंगAmritsar Murder: AAP सरपंच के बेटे तीरथ सिंह की गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल; चार आरोपियों की तलाशTheni Jailbreak: तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, बीमारी का नाटक कर गार्डों पर किया हमला; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशनHimanshu Bhau Gang: दिल्ली में गैंग से जुड़े 24 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी, दो देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामदKarnataka Voter List: SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, करीब 99.32 लाख नाम हटे; अब 4.55 करोड़ मतदाता दर्जGuwahati Hotel Firing: होटल की लीज को लेकर हुआ विवाद, पांच लोगों की गोली मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार
देश-विदेश

Jarmal Singh Murder Case: अमृतसर सरपंच हत्याकांड विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर, 7 आरोपी गिरफ्तार

पढ़ने के विकल्प

Jarmal Singh Murder Case: अमृतसर सरपंच हत्याकांड विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर, 7 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह की हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार 4 जनवरी को अमृतसर के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में हुई यह सनसनीखेज हत्या विदेश में बैठे गैंगस्टर हैंडलर्स के इशारे पर कराई गई थी। इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जरमल सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मैरी गोल्ड रिसॉर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान दो बदमाश बेखौफ अंदाज में उनके पास पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों शूटर बिना मुंह ढके धीरे-धीरे सरपंच की टेबल की ओर बढ़ते हैं। एक शूटर आगे और दूसरा पीछे चलता है। इसके बाद कपड़ों में छिपी पिस्टल निकालकर आगे वाले शूटर ने सरपंच के सिर में बेहद करीब से गोली मार दी। गोली लगते ही जरमल सिंह टेबल पर गिर पड़े और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद रिसॉर्ट में अफरा-तफरी मच गई। घायल सरपंच को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हत्या ने पूरे पंजाब में सनसनी फैला दी थी।

डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस की विभिन्न टीमों ने मिलकर इस हत्याकांड को सुलझाया। जांच के दौरान केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस का भी अहम सहयोग मिला। तकनीकी इनपुट्स और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया गया।

गिरफ्तार सात आरोपियों में मुख्य शूटर और उनके सहयोगी शामिल हैं। इनमें से दो शूटरों को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया गया, जहां वे अपने रिश्तेदारों के यहां छिपे हुए थे। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 22 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि पूछताछ के दौरान पूरे नेटवर्क और विदेशी हैंडलर्स की भूमिका का खुलासा किया जा सके।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *