आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली NCR

Delhi building collapse: दिल्ली ज्वाला नगर हादसा, तीन मंजिला मकान अचानक ढहा, चार लोग घायल, राहत-बचाव जारी

पढ़ने के विकल्प

Delhi building collapse: दिल्ली ज्वाला नगर हादसा, तीन मंजिला मकान अचानक ढहा, चार लोग घायल, राहत-बचाव जारी

पूर्वी दिल्ली के ज्वाला नगर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब गली नंबर 6 में स्थित तीन मंजिला मकान अचानक ध्वस्त होकर जमींदोज हो गया। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के समय मकान मालिक अवनीश, जो लेफ्टिनेंट मनबीर सिंह के पुत्र हैं, अपनी इमारत की तीसरी मंजिल पर नया हॉल बनवा रहे थे। बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान नया बना हुआ स्ट्रक्चर यानी छत अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे पूरी मंजिल का हिस्सा नीचे आ गिरा। छत के गिरते ही तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और आसपास रहने वाले लोग मौके की ओर भागे।
मलबे में दबकर तीन पुरुष और एक महिला घायल हो गए। घायलों में दो परिवार के सदस्य और दो मजदूर शामिल हैं, जिन्हें तुरंत निकालकर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार 25 नवंबर की सुबह घर गिरने की दो कॉल कंट्रोल रूम में प्राप्त हुईं, जिनमें कई लोगों के मलबे में फंसे होने की जानकारी दी गई थी। कॉल मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने सुबह 9.50 बजे सूचना मिलने के बाद पांच दमकल वाहन भेजे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल टीम मलबे को हटाकर यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई अन्य व्यक्ति उसमें दबा न हो।
शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि निर्माण के दौरान स्ट्रक्चरल मजबूती का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते नया निर्माण भार सहन नहीं कर पाया और पूरा हिस्सा गिर गया। पुलिस और तकनीकी टीम हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है, वहीं इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए दमकल और सिविल डिफेंस की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *