आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली NCR

Rohini Encounter: दिल्ली रोहिणी एनकाउंटर: सिग्मा गैंग का खात्मा, बिहार के चार मोस्ट वांटेड अपराधी ढेर

पढ़ने के विकल्प

Rohini Encounter: दिल्ली रोहिणी एनकाउंटर: सिग्मा गैंग का खात्मा, बिहार के चार मोस्ट वांटेड अपराधी ढेर

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार देर रात एक बड़े एनकाउंटर ऑपरेशन में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर हो गए। इस कार्रवाई में कुख्यात गैंग सरगना रंजन पाठक भी शामिल था, जिस पर हत्या, रंगदारी और लूट जैसी कई गंभीर घटनाओं के आरोप थे। रंजन पाठक सिग्मा एंड कंपनी नामक गैंग का सरगना था और बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में इस गैंग ने कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली और बिहार पुलिस की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को गैंग की रोहिणी में मौजूदगी की सूचना पहले से मिली थी। रात करीब 2:20 बजे बहादुर शाह मार्ग, डॉक्टर अंबेडकर चौक से पंसाली चौक के बीच घेराबंदी की गई। जैसे ही पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चारों अपराधी मौके पर ढेर हो गए।

मुठभेड़ के बाद सभी मृतकों को डॉ. भीमराव अंबेडकर (बीएसए) अस्पताल, रोहिणी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई।

मारे गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई:

  • रंजन पाठक (25 वर्ष), पिता: मनोज पाठक, निवासी मलहई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी, बिहार
  • बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25 वर्ष), पिता: सुखला देवी, निवासी रतनपुर, थाना बजपट्टी, जिला सीतामढ़ी, बिहार
  • मनीष पाठक (33 वर्ष), पिता: अरविंद पाठक, निवासी मलहई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी, बिहार
  • अमन ठाकुर (21 वर्ष), पिता: संजीव ठाकुर, निवासी शेरपुर, करावल नगर, दिल्ली

पुलिस ने बताया कि रंजन पाठक गैंग लंबे समय से बिहार में सक्रिय था और हाल ही में दिल्ली में छिपा हुआ था। बिहार पुलिस कई महीनों से इस गैंग की तलाश में थी। यह वही गिरोह था जो सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *