आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
देश-विदेश

Haryana STF: कुख्यात गैंगस्टर कृष्ण गाठा का शार्प शूटर नीटू उर्फ सीटा राजस्थान से गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों में था वांछित

पढ़ने के विकल्प

Haryana STF: कुख्यात गैंगस्टर कृष्ण गाठा का शार्प शूटर नीटू उर्फ सीटा राजस्थान से गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों में था वांछित

हरियाणा एसटीएफ ने सोनीपत यूनिट की कार्रवाई में कुख्यात गैंगस्टर कृष्ण गाठा के शार्प शूटर नीटू उर्फ सीटा को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। नीटू पर लगभग डेढ़ दर्जन संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी साल अप्रैल में उसने सोनीपत के गांव बरोदा में आपसी रंजिश के चलते नरेंद्र उर्फ चूना की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, नीटू उर्फ सीटा हरियाणा के गांव मदीना का रहने वाला है। इसी वर्ष अप्रैल में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनीपत के गांव बरोदा, गोहाना में नरेंद्र उर्फ चूना की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद नीटू फरार होकर राजस्थान के सूरतगढ़ में छिप गया था।

एसटीएफ को जब नीटू की लोकेशन की सूचना मिली तो टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे राजस्थान से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी भले ही मासूम शक्ल-सूरत वाला दिखता हो, लेकिन वह बेहद शातिर और खूंखार अपराधी है। नीटू की गिरफ्तारी से एसटीएफ को उम्मीद है कि कृष्ण गाठा गैंग की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगेगी।

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ यूनिट के सब-इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि नीटू पर लगभग 15 से 16 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। वह लंबे समय से फरार था और पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि कृष्ण गाठा गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों और उनकी भविष्य की योजनाओं की जानकारी हासिल की जा सके।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *