आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली NCR

Delhi Crime: Big success of Delhi Police: Himanshu Bhau gang’s shooter Sumit arrested, pistol and live cartridges recovered

पढ़ने के विकल्प

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर सुमित गिरफ्तार, पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी में सक्रिय कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग को एक और बड़ा झटका दिया है। उत्तरी रेंज-II की टीम ने गैंग के सदस्य सुमित (22 वर्ष), पुत्र विनोद, निवासी गाँव रामराय, थाना जींद सदर, जिला जींद, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक लोडेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मोहन गार्डन हत्या कांड में वांछित

सुमित सिर्फ अवैध हथियार रखने के मामले में ही नहीं, बल्कि हाल ही में हुए मोहन गार्डन हत्या कांड (FIR 219/25, धारा 103(5) BNS) में भी वांछित था।
4 अगस्त 2025 को तीन अज्ञात बदमाशों ने मोहित डागर पर कई गोलियां बरसाई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात हिमांशु भाऊ गिरोह ने ली थी।
जांच में दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं और उनकी निशानदेही पर पुलिस को सुमित का नाम मिला था।

कैसे पकड़ा गया सुमित

दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुमित नरेला-बवाना रोड पर किसी से मिलने आने वाला है और उसके पास अवैध हथियार हो सकते हैं।
ACP नरेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और मौके पर जाल बिछाया गया। पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार बरामद कर लिया।

अपराध की दुनिया में कैसे आया

पूछताछ में सुमित ने बताया कि वह सिर्फ आठवीं तक पढ़ा है और पिता की मौत के बाद आर्थिक तंगी के कारण अपराध की राह पर चल पड़ा।
फरवरी 2025 में उसे पहली बार आर्म्स एक्ट के एक केस में जींद पुलिस ने पकड़ा था। जेल में उसकी मुलाकात हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के अन्य सदस्यों से हुई और वहीं से वह गिरोह के संपर्क में आ गया।
रिहाई के बाद उसने अमन, रमन उर्फ फौजी, करण और पोंगी जैसे अपराधियों से हाथ मिला लिया। उसी दौरान उसे हत्या की साजिश में शामिल किया गया और पिस्तौल दी गई, जो अब पुलिस ने बरामद कर ली है।

पुलिस की बरामदगी और कार्रवाई

  • 1 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल
  • 3 जिंदा कारतूस
  • हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पहले जब्त की जा चुकी है।

सुमित पर दर्ज मामले:

  1. FIR 59/2025 – आर्म्स एक्ट, थाना जींद सदर (हरियाणा)
  2. FIR 219/2025 – हत्या, थाना मोहन गार्डन (दिल्ली)

फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि हिमांशु भाऊ गैंग की कमर तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *