आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देश-विदेश

Patna Road Accident: पटना सड़क हादसा: गंगा स्नान के लिए जा रहे 8 लोगों की मौत, कई घायल

पढ़ने के विकल्प

Patna Road Accident: पटना सड़क हादसा: गंगा स्नान के लिए जा रहे 8 लोगों की मौत, कई घायल

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे-4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हाइवा और ऑटो की जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में सात महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के रेडी मालामा गांव के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग अमावस्या पर गंगा स्नान करने फतुहा जा रहे थे। तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और बचाव कार्य में जुट गए। परिजन और ग्रामीण सड़क पर पड़ी लाशों से लिपटकर रोते हुए देखे गए। घटना को लेकर पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होने के कारण ऐसे हादसे अक्सर हो रहे हैं।

दनियावां थाना अध्यक्ष ने बताया कि हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद और मुआवजे का आश्वासन दिया है।

यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। अमावस्या और त्योहारी मौकों पर बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए जाते हैं, ऐसे में स्थानीय प्रशासन को यातायात और सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करनी होगी ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *