आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देश-विदेश

Himachal Landslide 2025: हिमाचल में कहर बनी बारिश: लैंडस्लाइड से टूटा जनजीवन, 36 घंटे में 6 मौतें, सैकड़ों सड़कें और बिजली व्यवस्था ठप

पढ़ने के विकल्प

Himachal Landslide 2025: हिमाचल में कहर बनी बारिश: लैंडस्लाइड से टूटा जनजीवन, 36 घंटे में 6 मौतें, सैकड़ों सड़कें और बिजली व्यवस्था ठप

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर आसमान से आफत बरस रही है। बीते 36 घंटों से जारी मूसलधार बारिश और भूस्खलनों ने राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 6 लोगों की जान चली गई है, जबकि सैकड़ों मार्ग बंद हो चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 398 सड़कें, जिनमें 3 राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) भी शामिल हैं, भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से बंद हो गई हैं। इसके अलावा 682 बिजली ट्रांसफार्मर और 151 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे हजारों लोगों की दैनिक ज़िंदगी थम सी गई है।

राज्य के कई जिलों में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि शिलाई, कोटखाई और थुनाग जैसे क्षेत्रों में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को बंद करना पड़ा। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया।

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 4 जिलों—ऊना, हमीरपुर, सोलन और बिलासपुर—में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 8 जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। सोमवार को 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया था, जहां भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी।

प्रदेशभर में रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। कई गांवों में अब भी अंधेरा पसरा है और जनजीवन ठहर सा गया है। उधर, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण एंबुलेंस, राहत दल और अन्य जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, पहाड़ी इलाकों और भूस्खलन संभावित स्थानों से दूर रहें। राहत और बचाव कार्यों के लिए NDRF और SDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *