आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
देश-विदेश

Paras Hospital Murder: पटना के पारस हॉस्पिटल में गैंगवार का खूनी खेल, इलाज कराने आए कैदी चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पढ़ने के विकल्प

Paras Hospital Murder: पटना के पारस हॉस्पिटल में गैंगवार का खूनी खेल, इलाज कराने आए कैदी चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

 बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर अपराधियों के दुस्साहसिक कारनामे का गवाह बनी है। शहर के वीआईपी इलाके में स्थित पारस हॉस्पिटल में मंगलवार को दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। इस हमले में बेऊर जेल में बंद कुख्यात कैदी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चंदन मूल रूप से बक्सर का निवासी था और उसे कोर्ट से इलाज के लिए पैरोल पर छोड़ा गया था। वह एक हत्या और गैंगवार से जुड़े मामलों में आरोपी था।

घटना को अंजाम देने के लिए चार अपराधी अस्पताल के अंदर दाखिल हुए और बेहद बेखौफ तरीके से चंदन पर गोलियां बरसाईं। चंदन को परिजन इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए थे, जहां वार्ड में ही हमलावरों ने घुसकर उसे निशाना बनाया। यह पूरी वारदात अस्पताल परिसर के भीतर घटी, जिससे अफरातफरी मच गई। मरीजों और उनके परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस हरकत में आ गई। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और आईजी जितेंद्र राणा तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक चंदन मिश्रा पर हत्या, रंगदारी, गैंगवार और कई अन्य गंभीर धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह बक्सर में एक चर्चित पेंट कारोबारी केसरी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था और इस सिलसिले में बेऊर जेल में बंद था। पैरोल पर बाहर आने के बाद वह इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल आया था, लेकिन यहीं उसका अंत हो गया।

चंदन कभी कुख्यात शेरू के साथ गैंग चलाता था, लेकिन आपसी टकराव के चलते दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे शेरू गैंग का हाथ हो सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों के चेहरे पर डर या घबराहट नहीं थी। उन्होंने चंदन को निशाना बनाया, गोली मारी और बिना किसी हड़बड़ी के फरार हो गए।

इस सनसनीखेज घटना ने पटना की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक हाई-सिक्योरिटी अस्पताल परिसर में, जहां आम नागरिक इलाज कराने जाते हैं, वहां दिनदहाड़े हत्या कर भाग निकलना कहीं न कहीं कानून-व्यवस्था की पोल खोलता है।

फिलहाल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस बीच, शहर में दहशत का माहौल है और अस्पताल प्रशासन भी इस घटना से सकते में है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *