आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Operation Shuddh Prahar: दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले में पुलिस का बड़ा अभियान, 10 दिन में 569 आरोपी गिरफ्तारBootlegging Crackdown: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 100 क्वार्टर बरामदGokalpuri Robbery Case: दिल्ली के गोकलपुरी में कूड़ा बीन रहे युवक से मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 12 मुकदमों में शामिल बदमाश भी पकड़ाDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चा
देश-विदेश

Bulandshahr Accident: यूपी के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: कैंटर और ट्रक की टक्कर में महिला समेत तीन की मौत, 31 लोग घायल

पढ़ने के विकल्प

Bulandshahr Accident: यूपी के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: कैंटर और ट्रक की टक्कर में महिला समेत तीन की मौत, 31 लोग घायल

बुलंदशहर के जहांगीराबाद मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रोडा इंटर कॉलेज के पास हुआ, जहां एक कैंटर ने पीछे से ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना के कारणों में कैंटर चालक को नींद आना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ने ब्रेकर पर ब्रेक लगाया था, लेकिन पीछे चल रहे कैंटर चालक की नींद खुली नहीं और वह ट्रक से टकरा गया।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घायलों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से 27 को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतकों में शाहजहांपुर के मीयापुर सिंधोली के 25 वर्षीय रवि, शिवदेई पत्नी लल्लू और कैंटर चालक शामिल हैं। मृत कैंटर चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

घायलों में विभिन्न उम्र के लोग शामिल हैं, जिनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी हैं। ये सभी पंजाब के मोड़ा भट्टी स्थित ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर वापस गांव लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह कैंटर पंजाब से किराए पर लिया गया था।

डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मनीषा जिंदल ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की आश्वासन दी।

इस हादसे ने इलाके में भारी शोक और अफरा-तफरी मचा दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है। प्रशासन भी घायलों और मृतकों के परिवारों की मदद के लिए तैयार है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *