आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
देश-विदेश

Delhi British Woman Rape Case: दिल्ली के महिपालपुर में ब्रिटिश महिला से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

पढ़ने के विकल्प

Delhi British Woman Rape Case: दिल्ली के महिपालपुर में ब्रिटिश महिला से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में ब्रिटिश महिला से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों कैलाश और वसीम को गिरफ्तार किया है। महिला से इनकी जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को बसंतकुंज उत्तर से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शराब के नशे में महिपालपुर स्थित एक होटल में वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित महिला इंग्लैंड की रहने वाली हैं और भारत भ्रमण के लिए आई थीं। वह महाराष्ट्र और गोवा घूमने के बाद दिल्ली पहुंची थीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती कैलाश नाम के युवक से हुई थी। महिला ने पहले कैलाश को महाराष्ट्र मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उसने असमर्थता जताते हुए महिला को दिल्ली आने के लिए कहा। इसके बाद महिला मंगलवार शाम दिल्ली पहुंचीं और महिपालपुर के एक होटल में ठहरीं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कैलाश अपने दोस्त वसीम को साथ लेकर होटल पहुंचा। दोनों ने होटल के कमरे में जाकर शराब पी और फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने होटल की लिफ्ट में एक अन्य व्यक्ति से मदद मांगी तो उसने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस का कहना है कि आरोपी की प्रोफाइल संदिग्ध लग रही है क्योंकि उसे अंग्रेजी नहीं आती थी और वह महिला से बातचीत के लिए गूगल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल कर रहा था।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को दे दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *