आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Operation Shuddh Prahar: दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले में पुलिस का बड़ा अभियान, 10 दिन में 569 आरोपी गिरफ्तारBootlegging Crackdown: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 100 क्वार्टर बरामदGokalpuri Robbery Case: दिल्ली के गोकलपुरी में कूड़ा बीन रहे युवक से मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 12 मुकदमों में शामिल बदमाश भी पकड़ाDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चा
देश-विदेश

Gold Price: शेयर बाजार के साथ-साथ गिर गए सोने-चांदी के रेट, अब 10 ग्राम खरीदने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

रेखा गुप्ता
दिल्ली की महिलाओं को मिलने वाले हैं 2500 रुपये, आतिशी को CM रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा अपडेट
पढ़ने के विकल्प

Gold Price: फरवरी 2025 के आखिरी सप्ताह की शुरूआत शेयर बाजार और सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से हुई है. जहां, सोमवार को शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 567.62 अंक की गिरावट के साथ 74,743.44 अंक पर और NSE का निफ्टी 188.4 अंक फिसलकर 22,607.50 अंक पर खुला. वहीं, सोने-चांदी कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली.

24 फरवरी 2025 को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 8793.3 रुपये प्रति ग्राम है, जो पिछले दिन के मुकाबले 10 रुपये कम है. जबकि, चांदी की बात करें तो आज चांदी की कीमत 103500.0 रुपये प्रति किलो है, जो पिछले दिन के मुकाबले 100 रुपये प्रति किलो कम है.

आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सोने की कीमत

दिल्ली में सोने की कीमत की बात करें तो यहां 87933.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, जयपुर में आज सोने का भाव 87926.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि, लखनऊ में आज सोने की कीमत 87949.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कल यहां सोना 87579.0 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि पिछले हफ्ते यह 86819.0 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

चंडीगढ़ और अमृतसर में क्या हाल है

चंडीगढ़ में आज सोने की कीमत 87942.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, अमृतसर में आज सोने की कीमत 87960.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चंडीगढ़ में कल सोना 88292.0 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि पिछले हफ्ते यह 86812.0 रुपये प्रति 10 ग्राम था. जबकि, अमृतसर में कल सोना 87790.0 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि पिछले हफ्ते यह 86830.0 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

चांदी कितने रुपये किलो है

दिल्ली में आज चांदी का भाव 103500.0 रुपये प्रति किलो है. जबकि, जयपुर में आज चांदी की कीमत 103900.0 रुपये प्रति किलो है. लखनऊ की बात करें तो यहां आज चांदी का भाव 104400.0 रुपये प्रति किलो है. वहीं, बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो वहां, आज चांदी का भाव 103600.0 रुपये प्रति किलो है. जबकि, कल वहां चांदी 103500.0 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, वहीं, पिछले हफ्ते यह 103600.0 रुपये प्रति किलो थी.

क्यों गिरे सोने-चांदी के रेट

सोने और चांदी के भाव पर वैश्विक और स्थानीय कारकों का असर पड़ता है. वैश्विक मांग, मुद्रा विनिमय दर, ब्याज दर, सरकारी नीतियां और वैश्विक घटनाएं इनकी कीमतों को प्रभावित करती हैं. यही वजह है कि सोने-चांदी के रेट हर दिन बदलते रहते हैं.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *