आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली की महिलाओं को मिलने वाले हैं 2500 रुपये, आतिशी को CM रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा अपडेट

रेखा गुप्ता
दिल्ली की महिलाओं को मिलने वाले हैं 2500 रुपये, आतिशी को CM रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा अपडेट
पढ़ने के विकल्प

Atishi Meets Rekha Gupta: दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की. इस दौरान विधायकों के हाथ में प्लेकार्ड थे, जिसमें महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने की मांग की गई थी.

सीएम से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि हमने रेखा गुप्ता से मुलाकात के दौरान वादों के अनुसार महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने की बात कही. उन्होंने कहा, ”पीएम मोदी ने 8 मार्च तक 2500 रुपये देने का वादा किया था. हमने उनसे कहा है कि तो वो वादा जरूर निभाना. उनका कहना है कि हम लोग 99 प्रतिशत आश्वस्त हैं कि 8 मार्च तक पैसा मिल जाएगा.”

बीजेपी पर हमलावर AAP

आतिशी ने कहा, ”हमने दो दिनों से सीएम से मिलने के लिए समय मांगा हुआ था. हमने समय नहीं मिला. हम आज सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने के लिए गए. हमने उनसे कहा कि पहली कैबिनेट में फैसले लेने का वादा था, वो वादा तो टूट गया है. 8 मार्च को हम उम्मीद करते हैं कि महिला सम्मान योजना की पहली किस्त मिल जाएगी.”

दिल्ली में नई सरकार के गठन के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) लगातार बीजेपी पर हमलावर है. रविवार (23 फरवरी) को ही आतिशी ने कहा, ”दिल्ली की जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका सौंपी है, और हम एक मजबूत विपक्ष के रूप में यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा सरकार दिल्लीवालों से किए अपने सभी वादे पूरे करें.”

उन्होंने कहा, ”चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को ₹2500/महीना देने की गारंटी दी थी. हम भाजपा सरकार से यह वादा जरूर पूरा करवायेंगे. आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को सदन में पूरी ताकत से उठाएगी. दिल्ली और दिल्लीवालों के हक की लड़ाई जारी रहेगी.”

क्या बोली बीजेपी?

वहीं, आम आदमी पार्टी और विपक्ष द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर वादाखिलाफी के आरोप लगाने पर डॉ. पंकज सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने जो भी वादे जनता से किए हैं, वे सभी पूरे किए जाएंगे. उन्होंने कहा, “हम जनता से झूठे वादे नहीं करते. हमने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए पूरी सरकार काम कर रही है.”

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *