आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

Delhi Election 2025: हरदीप सिंह पुरी ने AAP के आरोपों को किया खारिज, कहा- ‘रोहिंग्याओं को फ्री…’

हरदीप सिंह पुरी
Delhi Election 2025: हरदीप सिंह पुरी ने AAP के आरोपों को किया खारिज, कहा- 'रोहिंग्याओं को फ्री...'
पढ़ने के विकल्प

Delhi Assembly Election 2025: भारत सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की ओर से रोहिंग्या को बसाने वाले आरोप पर पलटवार किया है. उन्होंने रविवार (15 दिसंबर) एक्स पर लिखा है कि मेरे एक पुराने ट्वीट को सोशल मीडिया पर दिखा कर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो बेबुनियाद हैं. क्योंकि उसी ट्वीट के थोड़ी देर बाद की एक स्पष्टीकण भी आया था, लेकिन उसे आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल ने नहीं दिखाया.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं, अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि आज तक उन्हें कोई रोहिंग्या मिला, जिसे फ्लैट आवंटित हुआ हो, ये सिर्फ, एक झूठ और अफवाह है, जिसे आम आदमी पार्टी फैला रही है.

हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्वीट में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा, ‘अवैध रोहिंग्या बस्ती में मुफ्त बिजली पानी और अन्य सुविधाओं को देने का काम कौन कर रहा है? कौन उनका ख्याल रख रहा है? घुसपैठियों को 10 हजार देने वाले अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से झूठ फैला कर जानता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.’

दिल्ली वालों का न कर रहे गुमराह 

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने अपने ट्वीट में गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि आज अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ चल रही ड्राइव से परेशान है . अगर हम उनके ट्वीट की बात करे तो उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि झूठ के सहारे केजरीवाल बेचारे! जब से दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ अभियान शुरू हुआ है तब से पनाह देने वालों का दर्द और बढ़ गया है. अवैध रोहिंग्या बस्ती में मुफ्त बिजली, पानी व अन्य सुविधाओं के साथ घुसपैठियों को 10 हजार देने वाले केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के लोगों को गुमराह करने में जुटे हैं.

क्यों दिलाई इस बात की याद?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मेरा पुराना ट्वीट दिख गया, लेकिन महज कुछ ही घंटे बाद उसका clarification नहीं दिखा. और ना ही वो कोई ऐसा रोहिंग्या ला पाए जिसको कहीं कोई मकान मिला हो. खैर, दिल्ली को नशे की राजधानी बनाने की मंशा रखने वाले, शराब घोटाले में जेल जा चुके और सीएम आवास बनवाने वाले केजरीवाल का कुछ ऐसी ही बेबुनियाद बयानबाजी कर पलटने और कोर्ट में माफी मांगने का इतिहास रहा है.

बता दें कि रोहिंग्या को लेकर बीजेपी और आप में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है. ये बताने की कोशिश है की जा रही है कि आखिर दिल्ली में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को किसने बसाया? दरअसल, दिल्ली में कुछ दिन बाद ही विधानसभा चुनाव है. इस चुनाव में रोहिंग्या और बांग्लादेशी एक बड़ा मुद्दा बन गया है. यही वजह है कि इस मुद्दे के सहारे बीजेपी और आप में एक दूसरे को घेरने का सिलसिला लगातार जारी है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *