आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
खेल

IND vs AUS: ‘जीरो’ से ‘हीरो’ बने ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ ने खत्म किया शतक का सूखा; ऐसा रहा गाबा टेस्ट का दूसरा दिन

ट्रेविस हेड
IND vs AUS: 'जीरो' से 'हीरो' बने ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ ने खत्म किया शतक का सूखा; ऐसा रहा गाबा टेस्ट का दूसरा दिन
पढ़ने के विकल्प

Australia vs India 3rd Test Day 2 Report: गाबा टेस्ट का दूसरा दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. स्टीव स्मिथ ने 535 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा. वहीं गाबा में पिछली तीन पारियों में शून्य पर आउट होने वाले ट्रेविस हेड ने 152 रनों की पारी खेली. स्टम्प्स के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 405 रन रहा. एलेक्स कैरी 45 और मिचेल स्टार्क सात रनों पर नाबाद लौटे.

ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल के स्कोर बिना किसी विकेट के 28 रन से आगे खेलना शुरू किया तो जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती झटके दे डाले. नाथन मैकस्वीनी सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उस्मान ख्वाजा भी 21 रन ही बना सके. फिर मार्नस लाबुशेन भी सस्ते में आउट हो गए. उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए. ख्वाजा और मैकस्वीनी को बुमराह ने आउट किया तो लाबुशेन को नितीश रेड्डी ने पवेलियन भेजा.

स्मिथ और हेड के बीच 241 रनों की साझेदारी

75 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के बीच 241 रनों की साझेदारी हुई. स्मिथ ने शुरुआत में अपना समय लिया, लेकिन सेट होने के बाद वह पुराने रूप में दिखे. टेस्ट में स्मिथ के बल्ले से 29 जून, 2023 से शतक नहीं आया था, लेकिन गाबा में उन्होंने शतक का सूखा खत्म कर दिया. स्मिथ 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनके बल्ले से 12 चौके निकले.

स्मिथ ने जहां सयंम से बैटिंग की, तो वहीं दूसरी तरफ ट्रेविस हेड ने तूफानी बैटिंग की. हेड इस मैदान पर पिछली तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए थे, लेकिन आज वह जीरो से हीरो बन गए. हेड ने 160 गेंद में 152 रन बनाए. उनके बल्ले से 18 चौके निकले. बुमराह और स्मिथ दोनों को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया.

एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 316 रन था, लेकिन फिर बुमराह ने लगातार झटके दिए और पंजा खोला. हालांकि, 327 रनों पर 6 विकेट गिर जाने के बाद एलेक्स कैरी और पैट कमिंस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई. कमिंस 20 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें सिराज ने पवेलियन भेजा. कैरी एक छोर से तेजी से रन बना रहे हैं. वह 47 गेंद में 45 रनों पर हैं. उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का आया है.

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की. बुमराह ने 72 रन देकर पांच विकेट झटके. इस सीरीज में दूसरी बार उन्होंने पंजा खोला है. इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने एक और नितीश कुमार रेड्डी ने एक विकेट चटकाया.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *