आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
खेल

RCB का केएल राहुल को खरीदने का नहीं था प्लान, टारगेट पर थे वेंकटेश अय्यर और युजवेंद्र चहल

केएल राहुल
RCB का केएल राहुल को खरीदने का नहीं था प्लान, टारगेट पर थे वेंकटेश अय्यर और युजवेंद्र चहल
पढ़ने के विकल्प

IPL 2025 RCB Target Players List: आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल का 18वां सीजन 14 मार्च से 25 मई तक खेला जाएगा. पिछले महीने आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन हुई थी, जिसमें सभी टीमों ने अपनी अपनी पसंद के खिलाड़ियों को खरीदने में खूब पैसा लुटाया. आरसीबी ने भी इस बार नीलामी में कई दमदार खिलाड़ी खरीदे हैं. हालांकि, फ्रेंचाइजी के कुछ फैसलों से सभी हैरान भी हुए. इसमें से एक था केएल राहुल को न खरीदना.

दरअसल, ऑक्शन से पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि केएल राहुल को आरसीबी किसी भी कीमत में खरीदेगी. यहां तक कहा गया था कि आरसीबी राहुल को कप्तान भी बनाएगी. हालांकि, अब ये सभी खबरें और दावे फर्जी निकले हैं. आरसीबी की टारगेट प्लेयर्स लिस्ट सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है.

इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम ही नहीं है. यहां तक इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे बड़े खिलाड़ियों का भी नाम नहीं है. यानी ये सभी आरसीबी के रडार पर नहीं थे. हां, आरसीबी की टारगेट लिस्ट में युजवेंद्र चहल और वेंकटेश अय्यर का नाम जरूर है. इसके अलावा टीम का टिम डेविड और लियाम लिविंगस्टोन को भी खरीदने का प्लान था, जो सफल भी रहा.

इसके अलावा आरसीबी की विश लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार भी शामिल थे. इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने भुवी को मोटी रकम देकर खरीदा है. वहीं आरसीबी की टारगेट लिस्ट में टी नटराजन, डेविड मिलर और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी भी थे. आप नीचे आरसीबी की लिस्ट देख सकते हैं.

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम

जोश हेजलवुड (12.50 करोड़ रुपये), फिल साल्ट (11.50 करोड़ रुपये), जितेश शर्मा (11 करोड़ रुपये), लियाम लिविंगस्टोन (8.75 करोड़ रुपये), रसिख सलाम (6 करोड़ रुपये), सुयश शर्मा (2.60 करोड़ रुपये), भुवनेश्वर कुमार (10.75 करोड़ रुपये), क्रुणाल पंड्या (5.75 करोड़ रुपये), टिम डेविड (3 करोड़ रुपये), जैकब बेथेल (2.60 करोड़ रुपये), नुवान तुषारा (1.60 करोड़ रुपये), रोमारियो शेफर्ड (1.50 करोड़ रुपये), स्वप्निल सिंह (50 लाख रुपये), मनोज भांडगे (30 लाख रुपये), देवदत्त पडिक्कल (2 करोड़ रुपये) ), लुंगी एनगिडी (1 करोड़ रुपये), मोहित राठी (30 लाख रुपये), अभिनंदन सिंह (रुपये) 30 लाख), स्वास्तिक चिकारा (30 लाख रुपये)

रिटेन – विराट कोहली, यश दयाल, रजत पाटीदार

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *