आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
वायरल / कुछ हटके

गुजरात में दू्ल्हे ने शादी के कार्ड पर छपवाया ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा, PM मोदी-CM योगी तस्वीर भी छापी

गुजरात
गुजरात में दू्ल्हे ने शादी के कार्ड पर छपवाया 'बंटोगे तो कटोगे' का नारा, PM मोदी-CM योगी तस्वीर भी छापी
पढ़ने के विकल्प

Gujarat News: महाराष्ट्र चुनाव में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का नारा ‘बंटोगे तो कटोगे’ चर्चा में बना हुआ है तो इसका असर पड़ोसी राज्य गुजरात में भी दिख रहा है. दरअसल, गुजरात के भावनगर में शादी का अनोखा कार्ड चर्चा में बना हुआ है. यहां एक युवक की शादी के कार्ड पर ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा प्रिंट किया गया है और साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी है.

परिवार का कहना है कि हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए कंकोत्री यानी इन्विटेशन कार्ड पर ‘ बंटोगे तो कटोगे ‘ का नारा लिखा गया है. यह शादी 23 नवंबर 2024 को भावनगर जिले के महुवा तालुका के वांगर गांव में होने वाली है. रबारी समाज के हरेश और आशा की शादी होने जा रही है. इस अवसर पर छपी है कंकोत्री तो वैसे गुजराती में है लेकिन नारा हिंदी में लिखा हुआ है.

करीबी रिश्तेदारों को मिलते ही वायरल हुआ वेडिंग कार्ड

यह कंकोत्री भावनगर जिले में बहुत वायरल हो रही है. कंकोत्री करीबी रिश्तेदारों को दी जाती है, लेकिन इस पर नारा लिखे होने के कारण यह भावनगर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. कार्ड के पहले पेज पर अयोध्या के राम मंदिर के रामलला की तस्वीर है. जबकि सबसे पीछे वाले पेज पर नारे के साथ पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर लगी हुई है.

क्यों छपवाया नारा, दूल्हे के भाई ने बताई यह वजह

उधर, दूल्हे के भाई परेशभाई सेलाणा का बयान है जिन्होंने यह कार्ड छपवाई है. परेशभाई ने कहा, ”हमारे घर पर शादी है. हमने मोदी जी और योगी जी की फोटो ‘बंटोगे तो कटोगे’ संदेश के साथ छपवाई है. देश में मेसेज देना चाहते हैं कि पीएम मोदी और योगी जी का जो सपना है, वह साकार हो और समाज में जागरूकता आए इसलिए हमने यह लिखवाया.”

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *