आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
मनोरंजन

Panchayat Season 4 Shooting: ‘पंचायत 4’ की शूटिंग शुरू, ठहाके लगाते दिखे प्रह्लाद चा, सेट से सामने आईं शानदार तस्वीरें

Panchayat Season 4 Shooting
Panchayat Season 4 Shooting: 'पंचायत 4' की शूटिंग शुरू, ठहाके लगाते दिखे प्रह्लाद चा, सेट से सामने आईं शानदार तस्वीरें
पढ़ने के विकल्प

Panchayat Season 4 Shooting: प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘पंचायत’ का हर सीजन शानदार और कामयाब रहा. इस साल वेब सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब फैंस सीरीज के अगले सीजन यानी ‘पंचायत 4’ का इंतजार कर रहे हैं. तो हम आपको बता दें कि इस मच अवेटेड ओरिजिनल सीरीज पंचायत के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है.

भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में दिल जीतने के बाद, पॉपुलर कॉमेडी-ड्रामा फिर से एक्शन में आ गया है और इसके चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग ने ‘पंचायत सीजन 4’ के सेट से कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय और फैजल मलिक पंचायत के अगले रोमांचक चैप्टर को ऑफिशियल स्टार्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

 

तस्वीरों में दिखी स्टार कास्ट
पहली तस्वीर में जितेंद्र कुमार चंदन रॉय के साथ बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं. दूसरी फोटो फुलेरा के बोर्ड की है जिसमें शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी दी गई है. अगली तस्वीर में प्रह्लाद चा यानी फैजल मलिक दूसरे कलाकारों के साथ मुस्कुराते दिख रहे हैं. वहीं कई फोटोज में प्रधान जी भी नजर आ रहे हैं.

‘पंचायत सीजन 4’ की स्टार कास्ट
‘पंचायत सीजन 4’ को द वायरल फीवर (TVF) बना रही है, जिसे दीपक कुमार मिश्रा ने क्रिएट, चंदन कुमार ने लिखा और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है. सीरीज में प्यारे सचिव जी की भूमिका में जितेंद्र कुमार लीड रोल में हैं, साथ ही रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सांविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे असाधारण कलाकार भी अहम रोल्स में हैं.

कब रिलीज होगी ‘पंचायत सीजन 4’?
ओरिजनल कलाकारों के साथ-साथ फैंस पंचायत में नए किरदारों को भी शामिल होते हुए देख सकते हैं. सीरीज की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *