आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
मनोरंजन

निया शर्मा का शॉकिंग खुलासा, Bigg Boss 18 में नहीं ले रहीं एंट्री, बोलीं- मुझे दोष मत देना

निया शर्मा
निया शर्मा का शॉकिंग खुलासा, Bigg Boss 18 में नहीं ले रहीं एंट्री, बोलीं- मुझे दोष मत देना
पढ़ने के विकल्प

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 बस कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है. शो के नए-नए प्रोमो और कंटेस्टेंट्स की पहचान सामने आने लगी है. कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि निया शर्मा शो की पहली कंटेस्टेंट हैं. निया की एंट्री को लेकर फैंस काफी खुश और एक्साइटेड थे. लेकिन अब निया ने फैंस को निराश कर दिया है. बिग बॉस शुरू होने से कुछ घंटों पहले ही निया ने शो में एंट्री से इंकार कर दिया है.

बिग बॉस में नहीं दिखेगी निया शर्मा

निया ने पोस्ट कर लिखा- उन फैंस के लिए जिन्हें मैंने निराश किया. सॉरी. आप सभी के सपोर्ट, प्यार और क्रैजी हाइप से मैं बहुत भावुक हूं. जो चाहते थे कि मैं घर के अंदर जाऊं. इसने मुझे एहसास दिलाया कि मैंने 14 सालों में क्या कमाया था. ये नहीं कह सकती कि मैंने हाइप और अटेंशन को एंजॉय नहीं किया. लेकिन प्लीज मुझे ब्लेम मत कीजिएगा. ये मैं नहीं थी.

निया शर्मा का शॉकिंग खुलासा, Bigg Boss 18 में नहीं ले रहीं एंट्री, बोलीं- मुझे दोष मत देना

बता दें कि बिग बॉस 18 को लेकर लंबे समय से बहुत हाइप था. शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट एंट्री लेंगे इसे लेकर कई-कई नाम सामने आए थे. अब शो के प्रोमो सामने आ रहे हैं और कुछ नामों पर मुहर लग गई है. शो में विवियन डीसेना, एलिस कौशिक, शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी जैसे स्टार्स दिखेंगे. सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे.

इन टीवी शोज में दिखीं एक्ट्रेस

वहीं निया शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने काली-एक अग्निपरिक्षा, बहनें, एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा, खतरों के खिलाड़ी 8, इश्क में मरजावां, नागिन 4, खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया, झलक दिखलाजा 10, सुहागन चुड़ैल, लाफ्टर शेफ्स जैसे शोज किए है. निया टीवी की पॉपुलर स्टार हैं. उन्हें शो एक हजारों में मेरी बहना से नेम-फेम मिला था. इसके बाद उनका शो जमाई राजा भी काफी हिट हुआ था. इस शो का दूसरा सीजन ओटीटी पर रिलीज हुआ था.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *