आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

अरविंद केजरीवाल का 5 फिरोजशाह रोड आवास में शिफ्ट होना गलत कैसे? BJP के विरोध पर अशोक मित्तल का सवाल

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का 5 फिरोजशाह रोड आवास में शिफ्ट होना गलत कैसे? BJP के विरोध पर अशोक मित्तल का सवाल
पढ़ने के विकल्प

Ashok Mittal On Arvind Kejriwal: आप सांसद अशोक मित्तल के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने मुझे सांसद बनाया. उनकी वजह से मुझे घर मिला, इसलिए मैं उनके साथ घर साझा कर रहा हूं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपना सरकारी आवास खाली कर दिया. अरविंद केजरीवाल अब पूरे परिवार के साथ पांच फिरोजशाह रोड में शिफ्ट हो गए हैं. इसका बीजेपी ने विरोध किया है. दरअसल, यह घर आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के नाम पर आवंटित है.

बीजेपी के इस विरोध पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बीजेपी के विरोध पर कहा, “मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे अपने किसी मित्र, परिवार के सदस्य या परिचित को अपने घर पर आमंत्रित करने में कुछ भी गलत नहीं लगता और मैंने ऐसा ही किया और मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गलत है.”

‘मेरे लिए खुशी की बात’

आईएएनएस से बात करते हुए अशोक मित्तल ने कहा, “जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया, तो मुझे पता चला कि उनके पास दिल्ली में रहने के लिए कोई घर नहीं है, तो हमारी पार्टी के सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और दिल्ली के कुछ अन्‍य लोगों ने भी उन्हें अपने घरों में रहने के लिए आमंत्रित किया और मैंने भी उन्हें आमंत्रित किया और उनसे अनुरोध किया कि वे मेरे घर में मेरे साथ रहें.”

शु्क्रवार को मुझे पता चला कि उन्होंने मेरे अनुरोध को स्वीकार कर लिया और आज से वह मेरे साथ मेरे घर में रह रहे हैं. मुझे बहुत अच्छा लगा. यह खुशी की बात है.

‘एक साथ रहना तो भारतीय परंपरा है’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह अरविंद केजरीवाल ही हैं, जिन्होंने मुझे सांसद बनाया है, क्योंकि मैं सांसद बना और उनकी वजह से मुझे घर मिला है, इसलिए अगर मैं उनके साथ घर साझा कर रहा हूं. मुझे लगता है कि यह हमारी भारतीय परंपरा है, जिसमें उन्होंने आपके लिए इतना कुछ किया है और अगर आप उनके लिए थोड़ा भी कर सकते हैं, तो ऐसा करना जरूरी है. आपको खुशी होती है कि जो आपके साथ हैं, आप उनके साथ हैं. आज जब वे मेरे साथ मेरे घर में रह रहे हैं, तो मुझे अच्छा लग रहा है.”

बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज (चार अक्टूबर) को अपने परिवार के साथ पांच फिरोजशाह रोड स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हो गए. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के सिविल लाइंस फ्लैग रोड स्थित सीएम आवास खाली कर दिया. 17 जून को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था कि वह बहुत जल्द सीएम आवास खाली कर देंगे. अपने वादों के मुताबिक उन्होंने पितृ पक्ष खत्म होते ही सीएम आवास खाली कर दिया.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *