आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
मनोरंजन

Khel Khel Mein OTT Release Date: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Khel Khel Mein OTT Release Date
Khel Khel Mein OTT Release Date: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी अक्षय कुमार की 'खेल खेल में', जानें कब और कहां होगी रिलीज
पढ़ने के विकल्प

Khel Khel Mein OTT Release Date: अक्षय कुमार अपनी पिछली कई फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आए हैं. ‘खेल खेल में’  के साथ एक्टर ने काफी टाइम बाद कॉमेडी जॉनर में कमबैक किया था. मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित, कॉमेडी एंटरटेनर ने 15 अगस्त 2024 को श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ और जॉन अब्राहम-शरवरी वाघ की ‘वेदा’ के साथ क्लैश किया था.

फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिला था लेकिन  अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ ka स्त्री 2 के जबरदस्त क्रेज का खामियाजा भुगतना पड़ा और ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में विफल रही. अगर आप सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है. दरअसल ‘खेल खेल में’ अब अपने ओटीटी प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ‘खेल खेल में’
थिएट्रिकल रिलीज के एक महीने से ज्यादा होन के बाद अब अक्षय कुमार स्टारर’खेल खेल में’ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. हालांकिनिर्माताओं ने अभी तक खेल खेल में की ओटीटी रिलीज की ऑफशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. लेकिन रेडिट पर वायरल हो रही एक रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार स्टारर फिल्म  फिल्म 9 अक्टूबर 2024 (बुधवार) को नेटफ्लिक्स पर अपने ओटीटी प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है.

Khel Khel Mein OTT Release Date: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी अक्षय कुमार की 'खेल खेल में', जानें कब और कहां होगी रिलीज

खेल खेल में’ स्टार कास्ट और प्लॉट
बता दें कि ‘खेल खेल में’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और वाणी कपूर के अलावा तापसी पन्नू,  एमी विर्क,  प्रज्ञा जयसवाल और फरदीन खान ने अहम रोल प्ले किया है. ये  फिल्म दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है जो लंबे समय के बाद रियूनाइट होते हैं. इस दौरान वे सभी एक ऐसा गेम खेलने का फैसला करते हैं जिसमें कोई भी किसी की कॉल या मैसेज अटेंड कर सकता है. फिर इन सभी के कुछ सीक्रेट खुलासे होते हैं जिसके बाद काफी गड़बड़ हो जाती है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *