आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देश-विदेश

‘अगर युवा भड़के तो बिगड़ जाएंगे देश के हालात’, नरसिंहानंद के पैगंबर पर आपत्तिजनक बयान पर बोला AIMPLB

नरसिंहानंद के पैगंबर पर आपत्तिजनक बयान
'अगर युवा भड़के तो बिगड़ जाएंगे देश के हालात', नरसिंहानंद के पैगंबर पर आपत्तिजनक बयान पर बोला AIMPLB
पढ़ने के विकल्प

Maulana Khalid Saifullah Rahmani: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान महंत यति नरसिंहानंद पैगंबर ने मोहम्मद और कुरान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद देशभर में राजनीति गरमा चुकी है. कई जगहों पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है.

अब इस मामले को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रतिक्रिया सामने आई है. AIMPLB के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में नरसिंहानंद की गुस्ताखी असहनीय है.

अगर युवा भड़के तो बिगड़ जाएंगे देश के हालात

AIMPLB के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा, “यह लाखों मुसलमानों की भावनाओं को ठोस पहुंचाना है और यदि प्रतिक्रिया में युवा भड़क गए तो पूरे देश की शांति व्यवस्था भंग हो सकती है. इस्लाम की अवधारणा स्पष्ट है कि सभी धर्मों के जो पवित्र व्यक्तित्व हैं. चाहे हम उन पर विश्वास रखते हो या न रखते हो, लेकिन हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम उनका सम्मान करें, उनका अनादर करने से बचें और उनके अनुयायियों के दिलों को ठेस पहुंचाने से बचें.”

उन्होंने कहा, “इस्लाम एक खुदा में विश्वास रखता है. मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखता है, लेकिन जिन देवी देवताओं को दूसरे समुदाय पूजते हैं कुरान मजीद में उन्हें बुरा भला कहने से मना किया गया है. यह है धर्म, अकीदा और धर्म के मामले में वह सही मार्ग जिससे समाज में शांति व्यवस्था कायम रह सकती है और जो समाज के सभी वर्गों को जोड़ सकता है.”

‘सभी हमवतनी भाइयों की यही सोच नहीं है’

मौलाना रहमानी ने मुसलमानों से अपील की है कि यह एक बेतुके व्यक्ति का बयान है. आम देशवासियों की यह सोच नहीं है. उन्होंने कहा, “हमारे देश में आज भी ऐसे हमवतनी भाई हैं और पहले भी हो चुके हैं, जिन्होंने पैग़म्बर साहब की जीवनी लिखी है, जिन्होंने आपके सम्मान में नातिया कलाम कहा है. हमारे सामने गांधीजी की शिक्षाएं हैं, जिन्होंने आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जीवन को आज की मानवता के लिए एक आदर्श बताया है. इसलिए अगर कोई इस तरह की बेतुकी बातें करता है तो यह नहीं समझना चाहिए कि यह देश के सभी हमवतनी भाइयों की यही सोच है.”

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *