आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

‘पार्षद भी 5 साल में कमा लेता है लेकिन अरविंद केजरीवाल…’, राघव चड्ढा का बड़ा बयान

अरविंद केजरीवाल.
'पार्षद भी 5 साल में कमा लेता है लेकिन अरविंद केजरीवाल...', राघव चड्ढा का बड़ा बयान
पढ़ने के विकल्प

Aam Aadmi Party News: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा अरविंद  केजरीवाल के इस्तीफ से यह बात स्पष्ट हो गई है कि उन्हें पद की लालसा नहीं है. उन्होंने राजनीति में मर्यादा और नैतिकता का ख्याल रखते हुए इस्तीफा दिया. कोर्ट ने इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा.

राघव चड्ढा ने आगे कहा, “पार्षद भी पांच साल में पैसे कमा लेता है, लेकिन 10 साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद आज भी अरविंद केजरीवाल के पास अपना घर नहीं है. केजरीवाल अपनी सारी सुविधायें छोड़कर, त्याग करके जनता की अदालत में जाएंगे, बात व्यवस्था बदलने की है.

‘अरविंद केजरीवाल को दिया जाए घर’
आप राज्यसभा सांसद चड्ढा ने ये भी कहा, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के बाद राष्ट्रीय कार्यालय दिया जाता है और साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी एक सरकारी बंगला दिया जाता है. आज हम केंद्र सरकार से विनती करेंगे कि एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते अरविंद केजरीवाल को एक घर दिया जाए. हमारी मांग है केंद्र सरकार से कि बिना किसी देरी के और बिना किसी राजनैतिक हस्तक्षेप के केजरीवाल को जल्द घर दिया जाए.

‘पार्टी ऑफिस के लिए लंबी लड़ाई लड़ी’ 
आप सांसद ने कहा, “हम एक चिट्ठी भी आज मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग अफेयर के डायरेक्टर ऑफ एस्टेट को लिख रहे है कि जल्द केजरीवाल को ये घर दिया जाए. हमने राष्ट्रीय पार्टी के बाद भी राष्ट्रीय कार्यालय के लिये भी कोर्ट कचहरी में लंबी लड़ाई लड़ी और तब जाकर हमें ये मिला है उम्मीद है वैसी लड़ाई केजरीवाल जी को घर के लिये ना लड़नी पड़े. जैसे बाकी पार्टी के नेताओं को मिलता है वैसे ही मिलता रहे.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *