आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
मनोरंजन

Yudhra Box Office Collection Day 1: सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘युध्रा’ ने ओपनिंग डे पर ‘किल’ को पछाड़ा, देखें कलेक्शन

Yudhra Box Office Collection Day 1
Yudhra Box Office Collection Day 1: सिद्धांत चतुर्वेदी की 'युध्रा' ने ओपनिंग डे पर 'किल' को पछाड़ा, देखें कलेक्शन
पढ़ने के विकल्प

Yudhra Box Office Collection Day 1: सिद्धांत चतुर्वेदी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘युध्रा’ आज यानी 20 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक ठीक-ठाक ओपनिंग कर ली है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही अच्छी कमाई कर ली थी और अब दमदार ओपनिंग के लिए तैयार है. सिद्धांत के साथ साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ‘युध्रा’ में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी हैं जिन्होंने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है.

कोइमोई की मानें तो ‘युध्रा’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ही 1.52 लाख से ज्यादा टिकट बेच लिए थे और 1.75 करोड़ रुपए कमा लिए थे. खास बात ये है कि नेशनल सिनेमा डे के मौके पर रिलीज होनो के चलते फिल्म के एक टिकट की कीमत 99 रुपए रही. इसके बावजूद ‘युध्रा’ ने एडवांस बुकिंग में अच्छा कारोबार किया. अब सैकनिल्क ने फर्स्ट डे कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी जारी कर दिए हैं.

‘युध्रा’ ने ‘किल’ को पछाड़ा
सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल स्टारर ‘युध्रा’ के आंकड़े देखकर लगता है कि फिल्म अच्छी ओपनिंग के लिए तैयार है. रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अब तक 1.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने राघव जुयाल की पिछली रिलीज मूवी ‘किल’ को शिकस्त दे दी है. ‘किल’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.25 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी जो कि ‘युध्रा’ से काफी कम है.

‘युध्रा’: डायरेक्टर और स्टार कास्ट
‘युध्रा’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसे रवि उदयावर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले डायरेक्ट किया है. सिद्धांत चतुवेर्दी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल फिल्म में लीड रोल्स में हैं, इसके अलावा फिल्म में राम कपूर, शिल्पा शुक्ला, गजराज राव और राज अर्जुन भी अहम भूमिकाएं अदा करते दिखाई दिए हैं.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *