आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
ताज़ा खबर

हरियाणा कांग्रेस में टेंशन! कुमारी सैलजा हुईं नाराज, BJP ने बनाया बड़ा मुद्दा

हरियाणा कांग्रेस
हरियाणा कांग्रेस में टेंशन! कुमारी सैलजा हुईं नाराज, BJP ने बनाया बड़ा मुद्दा
पढ़ने के विकल्प

Kumari Selja News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी धुआंधार कैंपेन के बीच कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा नाराज हैं. वो टिकट बंटवारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा कैंप को ज्यादा तरजीह दिए जाने से नाराज हैं. यही वजह है कि कुमारी सैलजा करीब 1 हफ्ते से प्रचार में नहीं दिख रही हैं.

कुमारी सैलजा ने आठ दिनों से कोई प्रेस रिलीज भी जारी नहीं किया है. हालांकि इस दौरान वो रोज अपने समर्थकों से मिल रही हैं. सूत्रों ने बताया कि बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर लगातार आ रहे हैं.

हुड्डा खेमे को कितने टिकट?

प्रचार के बीच सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के नहीं दिखने से सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, हरियाणा की 90 सीटों में से 89 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे हैं. सूत्रों की मानें तो  हुड्डा के कहने पर पार्टी ने 72 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. वहीं कुमारी सैलजा का मात्र 9 सीटों पर दबदबा रहा.

टिकट बंटवारे से पहले तक कुमारी सैलजा पार्टी के लिए लगातार रैलियां कर रही थीं और उन्होंने यात्राएं भी निकाली.

बीजेपी ने बनाया बड़ा मुद्दा

कुमारी सैलजा की नाराजगी को बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाया है. पार्टी का कहना है कि कांग्रेस दलित का उत्थान नहीं चाहती है. 18 सितंबर को ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि हुड्डा परिवार आज तक एक दलित बेटी कुमारी सैलजा का सम्मान नहीं कर पाया, तो बाकी प्रदेश भर के दलितों के लिए क्या ही करेंगे?

इससे पहले मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भी कुमारी सैलजा के अपमान का मुद्दा उठाते हुए उन्हें बीएसपी में शामिल होने का न्योता दिया था.

ऐसा माना जाता है कि हरियाणा कांग्रेस में तीन गुट हैं. एक गुट भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दूसरा गुट कुमारी सैलजा और तीसरा गुट रणदीप सुरजेवाला का. हालांकि कांग्रेस किसी भी गुटबाजी से इनकार कर रही है.

सैलजा मेरी बहन है- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हाल ही में कुमारी सैलजा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सैलजा मेरी बहन है, अगर उनके विरुद्ध बोला तो बख्शा नहीं जाएगा. कोई कांग्रेसी ऐसा नहीं बोल सकता. बीजेपी के मैनुपिलेटेड लोग ही ऐसा कर रहे हैं. पार्टी में अगर किसी ने ऐसा किया तो उसकी कांग्रेस में कोई जगह नहीं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. यहां कांग्रेस का मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी से है. इसके अलावा जेजेपी-एएसपी और आईएनएलडी-बीएसपी गठबंधन भी पूरे जोर-शोर से प्रचार में जुटा है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *