आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Naseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीरAnant Singh Expelled JDU: बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी 6 साल के लिए जेडीयू से निष्कासितPeace Bond Legal Dispute: जेएनयू छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार, जानिए बीएनएसएस का कानूनी प्रावधान
ताज़ा खबर

BMCM Box Office Collection Day 3: ईद के बाद बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की ‘बड़े मियां छोटे मियां’, जानें शनिवार को कैसा रहेगा कलेक्शन

BMCM Box Office Collection Day 3: ईद के बाद बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की 'बड़े मियां छोटे मियां', जानें शनिवार को कैसा रहेगा कलेक्शन
BMCM Box Office Collection Day 3: ईद के बाद बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की 'बड़े मियां छोटे मियां', जानें शनिवार को कैसा रहेगा कलेक्शन
पढ़ने के विकल्प

BMCM Box Office Collection Day 3: ईद के बाद बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की ‘बड़े मियां छोटे मियां’, जानें शनिवार को कैसा रहेगा कलेक्शन

BMCM Box Office Collection Day 3: इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ईद के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ स्टारर इस हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. लेकिन जिस तरह से फिल्म को लेकर हाइप बनाया गया था, उस हिसाब से फिल्म कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. फिल्म की शुरुआत शानदार रही लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई आधी हो गई.

ईद के बाद घटी ‘बड़े मियां छोटे मियां की कमाई

अक्षय की इस मल्टीस्टारर फिल्म में एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी, ग्लैमर…ये सब कुछ है, बावजूद इसके दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई. फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है और यही वजह है कि मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने की बजाय घटता चला जा रहा है. तो आइए जानते हैं शनिवार को फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी…

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के तीसरे दिन शाम 6 बजे के करीब 3.95 करोड़ का कलेक्शन किया है.
इसी के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का 3 दिनों का कुल कलेक्शन अब 27.2 करोड़ रुपये हो गया है.
उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड पर कमाई में उछाल देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अगर यही हाल रहा है तो ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को अपना बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो जाएगा.

‘मैदान’ और ‘बड़े मिया छोड़े मियां’ की भिड़ंत

मालूम हो कि 11 अप्रैल को ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के साथ अजय देवगन की ‘मैदान’ भी थिएटर में रिलीज हुई है. दो बड़े सुपरस्टार होने की वजह से इन दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच गजब का क्रेज था. बेशक कमाई के मामले में अक्षय की फिल्म मैदान से आग चल रही है. लेकिन मैदान में अजय देवगन के काम की खूब तारीफ हो रही है.

‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय और टाइगर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा अहम किरदारों में नजर आई हैं.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *