आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
मनोरंजन

रिहाना के परफॉर्मेंस पर शाहरुख खान ने किया एंजॉय, दिया मजेदार रिएक्शन

रिहाना के परफॉर्मेंस पर शाहरुख खान ने किया एंजॉय
रिहाना के परफॉर्मेंस पर शाहरुख खान ने किया एंजॉय, दिया मजेदार रिएक्शन
पढ़ने के विकल्प

रिहाना के परफॉर्मेंस पर शाहरुख खान ने किया एंजॉय, दिया मजेदार रिएक्शन

 

अनंत अंबानी और राधिका ट्रेडर की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत धूमधाम से हुई। इस जोड़े ने शुक्रवार शाम को गुजरात के जामनगर में एक बहुचर्चित कॉकटेल पार्टी की मेजबानी की। रिहाना ने पार्टी में दमदार उपस्थिति दर्ज कराकर सभी को चौंका दिया।

रिहाना के परफॉर्मेंस पर कुछ ऐसा था शाहरुख का रिएक्शन

सिंगर की परफॉर्मेंस के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें सभी मेहमान रिहाना के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया और वायरल हो गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग खान भी सिंगर की परफॉर्मेंस को खड़े होकर एंजॉय कर रहे हैं. तो वहीं उनके बगल में बैठीं गौरी खान भी रिहाना के गानों पर तालियां बजाती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वहीं रिहाना ने होने वाले दूल्हा और दुल्हन सहित पूरे अंबानी परिवार के साथ डांस किया.

पैप्स के साथ क्लिक करवाईं तस्वीरें

वहीं परफॉर्मेंस खत्म करने के कुछ घंटों बाद ही रिहाना फौरन अपने देश अमेरिका के लिए रवाना हो गईं. शनिवार की सुबह सिंगर को काफी स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया गया, जहां वह एयरपोर्ट पर सभी पैपराजी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाती हुई नजर आईं.

रिहाना ने वसूली मोटी रकम

बता दें कि ये पहली बार है जब रिहाना इंडिया में परफॉर्म कर रही थीं. वहीं रिहाना ने अपने इस परफॉर्मेंस के इसके लिए अंबानी परिवार से मोटी फीस वसूली है. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रिहाना ने अंबानी के इवेंट के लिए 52 करोड़ रुपये वसूले हैं.

वहीं इवेंट के दौरान स्पेशल ड्रोन शो भी आयोजित किया गया, जिसमें अनंत और राधिका के वाइल्डलाइफ लवर के तौर पर पोट्रेट किया गया. वहीं इस खूबसूरत स्काई शो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

 

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *