आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Naseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीरAnant Singh Expelled JDU: बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी 6 साल के लिए जेडीयू से निष्कासितPeace Bond Legal Dispute: जेएनयू छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार, जानिए बीएनएसएस का कानूनी प्रावधान
ताज़ा खबर

Rajasthan School Bus Accident: स्कूली बच्चों से भरी बस, ट्रेलर से टकराई, 2 मौत, 11 गंभीर घायलों का इलाज जारी

Rajasthan School Bus Accident: स्कूली बच्चों से भरी बस, ट्रेलर से टकराई, 2 मौत, 11 गंभीर घायलों का इलाज जारी
Rajasthan School Bus Accident: स्कूली बच्चों से भरी बस, ट्रेलर से टकराई, 2 मौत, 11 गंभीर घायलों का इलाज जारी
पढ़ने के विकल्प

Rajasthan School Bus Accident: स्कूली बच्चों से भरी बस, ट्रेलर से टकराई, 2 मौत, 11 गंभीर घायलों का इलाज जारी

Crime Desk | Maanas News

गुजरात से बच्चों को जोधपुर-जैसलमेर एज्युकेशनल टूर पर लेकर निकली बस एक डामर से भरे ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। बस में स्टूडेंट, टीचर और स्कूल के कुछ स्टाफ मिलाकर करीब 52 जने थे। इसमें 2 स्कूल स्टाफ की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए शिवगंज अस्पताल ले जाया गया। इसमें 6 गंभीर घायलों को सिरोही रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सुमेरपुर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बस में सवार थे 52 लोग

सूचना के अनुसार, गुजरात के मेहसाणा से स्कूल बस में सवार होकर विद्यार्थियों का दल राजस्थान घूमने के लिए निकला था. बस में विधार्थी, शिक्षक और स्कूल के कुछ स्टॉफ मिलाकर करीब 52 जने थे. सुमेरपुर थाना अंतर्गत पालड़ी जोड़ के निकट ये हादसा हुआ. हादसा इतना दर्दनाक था कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से सृतिग्रस्त हो गया. वहीं, 12 से 15 बच्चे व स्टॉफ मेंबर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सुमेरपुर व शिवगंज भर्ती करवाया गया. गम्भीर घायलों को सिरोही रेफर किया गया.

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

हादसे के दौरान हर तरफ चीख पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही सुमेरपुर व शिवगंज से पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर मौजूद कुछ वाहन चालकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बस में से बच्चों, शिक्षकों व स्टाफ को बाहर निकाला. डरे सहमें बच्चों व स्कूल के स्टाफ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इधर घटना के दौरान हाइवे पर लंबा जाम लग गया. क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू किया गया है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *