Gujarat: गुजरात के खेडा में नदी में डूबे एक ही परिवार के 6 सदस्य

0

Gujarat: गुजरात के खेडा में नदी में डूबे एक ही परिवार के 6 सदस्य

गुजरात के खेडा जिले में आज एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई है। यहां बुधवार शाम एक ही परिवार के छह सदस्य मेश्वो नदी में डूब गए। डूबने वालों में अधिकतर किशोर उम्र के चचेरे भाई-बहन थे। हादसे की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजन बेसुध होकर बिलखने लगे। पुलिस के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा कनीज गांव में हुआ। खेडा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया ने जानकारी दी कि छह लोग, जिनकी उम्र 14 से 21 वर्ष के बीच थी और जो आपस में भाई-बहन या रिश्ते में भाई-बहन थे, नहाने के लिए नदी में गए थे, लेकिन सभी गहरे पानी में डूब गए।

इनमें चार लड़कियां और दो लड़के शामिल थे। सभी के शवों को निकाल लिया गया है। मृतकों में दो स्थानीय निवासी थे, जबकि चार अन्य अहमदाबाद से आए थे, जो छुट्टियां मनाने रिश्तेदारों के यहां पहुंचे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही अहमदाबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना के बाद पूरे इलाके में गहरा शोक छा गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.